


न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग/ जिले में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और जमीन धंसने से कई मकानों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है विशेषकर जखोली विकासखंड के क्यूडी मलास (बन्वालधार तोक) गांव में जमीन दरकने से एक शौचालय जमींदोज हो गया है साथ ही रिहायशी मकान खतरे की जद में हैं।
यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी ने काम में लापरवाही बरतने पर पटवारी को किया सस्पेंड।
एक परिवार का शौचालय पूरी तरह नष्ट हो गया आसपास के घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। भूस्खलन और मलबा आने से रास्तों और यात्रा मार्गों पर भी असर पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण करने और प्रभावितों को सुरक्षित जगह भेजने की मांग की है।














