चम्पावत जिले में कथावाचक ने प्रेमिका की कर दी थी गला घोट कर निर्मम हत्या अब कोर्ट ने सुनवाई आजीवन कारावास की सजा साथ में लगाया 1.60 हजार का जुर्माना।

न्यूज 13 प्रतिनिधि चम्पावत

चंपावत/ चंपावत के चौकी गांव में मई 2023 में हुई अनुसूचित जाति की एक युवती की हत्या के आरोपी कथा वाचक को अदालत ने दोषी करार दिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया है। हत्या में दोषी पाया गया व्यक्ति कथावाचक है। चंपावत की विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी) ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 1.60 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना जमा न करने पर अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, बेटे ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर पिता को उतारा मौत के घाट।

चंपावत के चौकी गांव की दलित युवती बबीता विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष की 16 मई 2023 को गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। मृतका के पिता सुरेश राम की तहरीर पर चंपावत कोतवाली पुलिस ने 17 मई 2023 को आरोपी कथावाचक गौरव पांडेय के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप पत्र दायर होने के बाद अदालत में मामले की सुनवाई हुई। विशेष सत्र न्यायालय ने विभिन्न गवाहों, साक्ष्यों, बयानों और तमाम दस्तावेजों के आधार पर आरोपी को दोषी माना। विशेष सत्र न्यायाधीश जिला जज अनुज कुमार संगल ने दोषी गौरव पांडेय को आईपीसी की धारा 302 के अंतर्गत आजीवन कारावास एवं 1 लाख रुपये का अर्थदंड देने का फैसला सुनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 बाबा केदार के दर्शनार्थी भक्तों के लिए अच्छी खबर इस दिन से आनलाईन हेलिकॉप्टर टिकट की बुकिंग होगी शूरु, जानिए कहा है कितना होगा किराया।

अर्थदंड न देने पर एक साल का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। आईपीसी की धारा 201 के अंतर्गत 5 वर्ष का साधारण कारावास व 10 हजार रुपये का अर्थदंड दिया गया है। अर्थदंड नहीं देने पर एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। SC/ST एक्ट की धारा 3(2) (V) के तहत आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये का अर्थदंड दिया गया है। जुर्माना अदा न करने पर 6 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता विद्यादत जोशी ने पैरवी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *