पिथौरागढ़, बेटे ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर पिता को उतारा मौत के घाट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ पिथौरागढ़ से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने पिता की हथौड़े से हमला करके बेरहमी से हत्या कर दी। रातभर घायल पिता तड़पता रहा लेकिन उसे जरा भी तरस नहीं आया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 बाबा केदार के दर्शनार्थी भक्तों के लिए अच्छी खबर इस दिन से आनलाईन हेलिकॉप्टर टिकट की बुकिंग होगी शूरु, जानिए कहा है कितना होगा किराया।

पिथौरागढ़ कोतवाली पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर पुरान गांव निवासी राज मिस्त्री 50 वर्षीय बिशन राम का अपने छोटे बेटे गौरव के साथ शुक्रवार रात पुरानी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद गहराया तो गुस्से में गौरव ने घर पर रखे हथौड़े से अपने पिता के सिर और छाती के साथ ही पैरों पर ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें घायल कर दिया और खुद दूसरे कमरे में जाकर सो गया। लहलूहान हालत में बिशन राम रात भर कमरे में अचेत अवस्था में पड़े रहे। किसी को रात में इसकी भनक नहीं लगी। शनिवार सुबह लगभग आठ बजे घटना की जानकारी मिलने पर बिशन राम के भतीजे सूरज कुमार ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल विधायक सरिता आर्या पर लगे गंभीर आरोप मंदिर में कसम खाकर भी नहीं करती विकास कार्य प्रधान प्रतिनिधि ने आगामी चुनावों में सरिता आर्या के बहिष्कार का किया एलान।

पुलिस की मदद से सूरज अपने चाचा को जिला अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने बिशन राम की स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन और एक्सरे कराने को कहा। जांच रिपोर्ट के बाद ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी परन्तु दोपहर लगभग पौने तीन बजे बिशन राम ने दम तोड़ दिया। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। सूरज कुमार ने बताया कि उनका चचेरा भाई 28 वर्षीय गौरव लंबे वक्त से नशे की गिरफ्त में है। इस कारण परिवार भी अलग रहता था। रात में पता चलता तो चाचा को तुरंत अस्पताल ले जाते। हो सकता कि जान बच जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *