अल्मोड़ा/ जिले के धौलछीना के बाड़ेछीना बाजार में एक पिकअप ने अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टकर मार दी। टक्कर मारने के बाद पिकअप सड़क पर ही पलट गई जिसमे बिजली का सामान लदा हुआ था।
हादसे में दो लोग घायल हो गये हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार 31 मार्च की शाम की है। पिकअप वाहन (संख्या UP 22 TA 5521) पनवानौला की ओर से अल्मोड़ा के लिए जा रहा था।
बाड़ेछीना बाजार में ढलान पर आते वक्त वाहन के ब्रेक फेल हो गए और पिकअप ने पांच वाहनों स्कूटी, अल्टो, टवेरा कार, डैटसन गो और विटारा ब्रेजा को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक तथा सड़क किनारे खड़ी महिला घायल हो गयी। घटना के बाद बाजार में लम्बा जाम लग गया और वाहन चालक फरार हो गया। बाद में पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से यातायात सुचारु कराया।