चम्पावत, बाराकोट में बिकास कार्यों को लेकर की गई बैठक में जबरदस्त हंगामा विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य के बीच जमकर हुई तू-तू मैं-मैं विडियो हुआ वायरल।
चम्पावत, बाराकोट में बिकास कार्यों को लेकर की गई बैठक में जबरदस्त हंगामा विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य के बीच जमकर हुई तू-तू मैं-मैं विडियो हुआ वायरल।
चम्पावत/ जिले के विकासखंड बाराकोट में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक उस वक्त चर्चा का विषय बन गई जब क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी आमने-सामने आ गए विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर शुरू हुई बहस देखते ही देखते जबरदस्त नोक झोंक में तब्दील हो गई और मामला तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गया ।
बैठक में गरमाया माहौल जनप्रतिनिधियों के बीच जबरदस्त बहस
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बैठक में क्षेत्रीय विकास योजनाओं की प्रगति और जनसमस्याओं को लेकर चर्चा चल रही थी।
इसी बीच विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी के बीच किसी मुद्दे को लेकर मतभेद पैदा हो गया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही जिससे बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बैठक के दौरान हुई इस बहस का वीडियो स्थानीय पत्रकार ने
अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़ती राजनीतिक खींचतान से जोड़कर देख रहे हैं।
जबकि कुछ लोग इसे विकास के मुद्दों पर गंभीर मतभेद का परिणाम बता रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद जनता ने खड़े किए प्रश्न
वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों ने सवाल खड़े किए हैं लोगों का कहना है कि जनसमस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठकों में यदि जनप्रतिनिधि ही आपस में उलझ जाएं तो जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा ? लोगों का मानना है कि जनहित के मंच पर आपसी टकराव के बजाय विकास कार्यों पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए और अगर टकराव विकास कार्यों को लेकर हुआ तो – संवाद शांतिपूर्ण और संयमित होना चाहिए।
राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज
बाराकोट की इस घटना ने जिले के राजनीतिक गलियारों में
भी हलचल बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस का दौर जारी है। आने वाले दिनों में यह मामला और अधिक राजनीतिक रंग ले सकता है।