उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद गिरा तापमान, कोहरे व कोल्ड डे का येलो अलर्ट, उत्तरकाशी में जमे भागीरथी नदी के किनारे।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ मौसम पूर्वानुमान>>> उत्तराखंड के उच्च हिमालय क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा जिससे निचले क्षेत्रों में ठिठुरन और सर्द हवाओं का असर तेज हो गया है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉 धाकड़ धामी के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं अपने बीजेपी में अंकिता को न्याय दिलाने के लिए लगी इस्तीफों की झड़ी।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में कोहरे-शीतलहर के चलते कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज रविवार 4 जनवरी को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉 यूथ कांग्रेस की रानीखेत विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत रानीखेत विधायक के 4 वर्षों के काम से है निराश।

साथ ही यलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी गई है कि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिले के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। इन जिलों में शीत दिवस की स्थिति बनने के भी आसार हैं। वहीं राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की आशंका जताई गई है जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें ओजागेश्वर विधानसभा क्षेत्र मे अंकित हत्याकांड को लेकर जुलुस और भाजपा का पुतला दहन।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने विशेषकर सुबह और रात के वक्त अनावश्यक यात्रा से बचने तथा ठंड से बचाव के उचित उपाय अपनाने की सलाह दी है।

उच्च हिमालई क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी जारी गिरा तापमान

केदारनाथ सहित राज्य की कई ऊंची चोटियों पर लगातार तीसरे दिन हल्का हिमपात हुआ जिससे निचले क्षेत्रों में भी ठिठुरन और सर्द हवाओं का असर तेज हो गया है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई है। शुक्रवार और शनिवार को भी नंदा देवी, पंचाचुली, नंदा कोट, राज रंभा, हरदेवल और त्रिशूल सहित आसपास की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 जोशीमठ आर्मी एरिया अन्तर्गत डिफेन्स स्टोर में आगजनी की घटना, आर्मी ने पाया काबू।

उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में जबरदस्त ठंड के चलते न्यूनतम तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान भी माइनस 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जिसके चलते गंगोत्री में भागीरथी नदी की जलधारा किनारे पर जम गई है। नदी के किनारे बर्फ जमने के कारण फिसलन हो गई है और यहां से आवाजाही करना भी जोखिम भरा हो गया है। दुसरी ओर केदारनाथ धाम सहित ऊंची चोटियों पर दोपहर के बाद हल्की बर्फबारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *