अल्मोड़ा/ जागेश्वर विधानसभा के लमगडा क्षेत्र मे जुलुस और भाजपा का पुतला दहन किया अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा की
उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक बेटी की हत्या नहीं, बल्कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की भयावह स्थिति का जीवंत प्रमाण है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि
अंकिता को न्याय दिलाने के बजाय भाजपा सरकार आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। इतने गंभीर मामले में अब तक मुख्य साजिशकर्ताओं को बचाया जाना सरकार की नीयत पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े साक्ष्यों को जानबूझकर कमजोर किया गया, बुलडोजर चलाकर सबूत मिटाने की साजिश रची गई और वीआईपी कनेक्शन को बचाने का प्रयास किया गया। कुंजवाल ने आगे कहा कि
“प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि भाजपा सरकार किसे बचा रही है? यदि सरकार में नैतिक साहस है तो इस मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए। उन्होंने मांग की कि
सभी दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए।
पीड़िता के परिजनों को शीघ्र न्याय
व सरकार इस मामले में अपनी भूमिका को सार्वजनिक करे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता को न्याय दिलाने तक चैन से नहीं बैठेगी और सड़कों से लेकर सदन तक इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी इस अवसर पर ताराचंद जोशी,दीवान सतवाल, पीतांबर पांडे, दीप डांगी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता वह महिलाएं शामिल थी।