भिकियासैंण सड़क हादसे के रानीखेत विधायक भी जिम्मेदार, वादे बड़े-बड़े काम ज़ीरो, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों, क्रैश बैरियर व पैराफिट का न होना जिम्मेदार कौन, क्यों जनप्रतिनिधि मौन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-

भिकियासैंण/ 3 दिन पहले भिकियासैण के सेलपानी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद अब रोड की स्तिथि पर भी कई सवाल खड़े हो रहे है। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हुए थे।

रानीखेत विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के तीन वर्ष पहले विधायक बनते ही क्या प्राथमिकताएं थी और अब तक क्या किया साक्षात्कार को देखकर आप खुद निर्णय लीजिए। 

यह भी पढ़ें 👉 :  मोहान वन क्षेत्र के गोदी में बुजुर्ग महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, वन विभाग ने लगाया पिंजरा।

दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान में प्रकाशित सीएस सनवाल की एक रिपोर्ट में इस पर विस्तार से चर्चा की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भिकियासैंण से सेलापाली तक छह किलोमीटर के दायरे में ही दस जगह बेहद खतरनाक हैं।

इस गड्ढे ने ले ली 7 लोगों की जान :-

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस सड़क पर ना तो क्रैश बैरियर लगाए गए है ना ही कोई पैराफिट बनाये गए हैं। इसके अलावा मानसून में पहाड़ से बहकर आया मालवा भी सड़क पर ही फैला हुआ है जिस चलते इस सड़क की चौड़ाई कई जगह पर बहुत कम हो रही है और मोड़ तीखे बन गए हैं जो सीधे सीधे सड़क हादसों को दावत दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 :  उत्तराखंड में यहां चलती उत्तराखंड परिवहन की बस बनी आग का गोला मौके पर मची जबरदस्त चीख पुकार।

इस सड़क हादसे की वजह सड़क के बीचों-बीच बनी और सड़क टूटकर बनी नाली के साथ खाई की ओर क्रैश वैरियर या पैराफिट नहीं होना बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सड़क किनारे झाड़ियों का कटान नहीं होने से मोड़ अंधे हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉 :  चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार शिफ्ट चेंज के समय एक हादसा हुआ।

और सामने से आती गाड़ियां नहीं दिखाई दे रही है ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि इस सड़क का रखरखाव करने वाली लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों पर क्या कार्यवाही होगी आखिर कब तक सरकारी सिस्टम हालात ठीक करने के लिए आम लोगों की मौत का इंतज़ार करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *