कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के शर्मनाक बयान ने बढ़ाई बीजेपी की मुसीबत आज कांग्रेस करेगी रेखा आर्या के आवास का घेराव।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड भाजपा के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू का एक शर्मनाक विवादित बयान सामने आने के बाद विपक्ष हमलावर हो गया है।एक कार्यक्रम के दौरान गिरधारी लाल ने मंच से ऐसी टिप्पणी कर दी जो फौरन चर्चा में आ गई। वीडियो में वे यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बिहार से 20-25 हजार रुपये में लड़कियां आसानी से मिल जाती हैं साथ ही उन्होंने युवाओं से मजाकिया लहजे में कहा कि शादी कर लो अब तक तीन-चार बच्चे हो जाते।

यह भी पढ़ें 👉 भिकियासैंण सड़क हादसे के रानीखेत विधायक भी जिम्मेदार, वादे बड़े-बड़े काम ज़ीरो, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों, क्रैश बैरियर व पैराफिट का न होना जिम्मेदार कौन, क्यों जनप्रतिनिधि मौन।

यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब भाजपा पहले से ही अंकिता भंडारी हत्याकांड और अन्य संवेदनशील मामलों को लेकर विरोध झेल रही है। विपक्षी दलों ने इस टिप्पणी को महिलाओं की गरिमा पर सीधा प्रहार बताया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली मंत्री के पति की यह टिप्पणी निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने घोषणा की कि महिला कांग्रेस 2 जनवरी को मंत्री रेखा आर्या के यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास का घेराव करेगी। इस विरोध प्रदर्शन के बीच पार्टी कार्यकर्ता महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएगे।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां चलती उत्तराखंड परिवहन की बस बनी आग का गोला मौके पर मची जबरदस्त चीख पुकार।

गौरतलब है कि गिरधारी लाल साहू पहले भी विवादों में घिरे रहे हैं। 1990 के बरेली दोहरे हत्याकांड में उनका नाम सामने आने के साथ 2021 में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। गत वर्ष एक निजी विवाद को लेकर भी वे सुर्खियों में रहे थे। अब यह नया बयान भाजपा के लिए एक और मुसीबत साबित हो रहा है।

 मंत्री पति की सफाई>>> कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा

बिहार से 20-25 हजार रुपये में लड़कियां खरीदने संबंधी बयान को लेकर उठे बवाल के बीच मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया गया है और इसके पीछे कांग्रेस की साजिश है। गिरधारी साहू ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जानबूझकर राजनीतिक रंग दे रही है लेकिन जनता इस तरह की राजनीति को पसंद नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें 👉 मोहान वन क्षेत्र के गोदी में बुजुर्ग महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, वन विभाग ने लगाया पिंजरा।

उन्होंने कहा कि वह हर साल बरेली में 101 कन्याओं का विवाह कराते हैं और अपनी पत्नी की विधानसभा क्षेत्र की बेटियों से राखी बंधवाते हैं उन्हें देवी के रूप में सम्मानित करते हैं। साहू ने आगे कहा कि यदि उनकी किसी बात से किसी को दुख या आपत्ति हुई है तो वे हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में अल्मोड़ा जिले के धौलाखड़ में एक कार्यक्रम के दौरान गिरधारी साहू ने युवाओं से कहा था कि बिहार से 20-25 हजार में लड़कियां मिल जाती हैं जिसके बाद यह बयान वायरल हो गया और राजनीतिक हंगामा खड़ा हो गया। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस टिप्पणी को महिलाओं का अपमान बताते हुए 2 जनवरी को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के यमुना कॉलोनी स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *