देहरादून/ देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में लालतप्पड़ के निकट सुबह-सुबह लगभग चार बजे एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब उत्तराखंड के लोहाघाट से देहरादून की ओर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की एक बस में अचानक आग लग गई। बस चलती अवस्था में थी जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई।
सौभाग्य से आग लगने का पता चलते ही चालक और यात्रियों ने त्वरित कार्रवाई की बस में सवार चालक सहित कुल 15 यात्री वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकल आए जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। अन्यथा यह घटना घातक साबित हो सकती थी। स्थानीय निवासियों ने आग की लपटें देखते ही दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया परन्तु तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। बस में आग लगते ही अफरातफरी का माहौल बन गया लेकिन सभी यात्रियों को शीघ्र बाहर निकाल लिया गया।
दमकल विभाग ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु बस को राख होने से नहीं पाए। दिसंबर 2025 में राजधानी देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में सेंट ज्यूड चौक के समीप एक निजी बस में भी भीषण आग लगी थी। उस बस में तमिलनाडु से ऑल इंडिया टूर पर आए लगभग 40 छात्र सवार थे। बस के इंजन से धुआं उठता देख चालक ने वाहन सड़क किनारे रोक दिया था और सभी छात्रों को दरवाजों एवं खिड़कियों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।