चट्टान गिरने व भारी मात्रा में मलवा आने से पौड़ी कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग बंद खुलने में लगेंगे दो दिन।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ गुमखाल और सतपुली के बीच कई जगहों पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर को पूर्व की भांति मशीनों से राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का काम चल रहा था। इस बीच पहाड़ कटिंग के दौरान कुल्हाड़ व सतपुली मल्ली के बीच बड़ी मात्रा में बोल्डर व मलबा राजमार्ग पर आ गया। गुमखाल और सतपुली के बीच चल रहे पौड़ी राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान मंगलवार दोपहर 12 बजे कुल्हाड़ व सतपुली मल्ली के बीच पहाड़ी से मलबे के साथ चट्टान गिरने से राजमार्ग बाधित हो गया। आवाजाही ठप होने से राजमार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में तेंदुए की दहशत आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को किया गंभीर घायल।

हल्के वाहन वैकल्पिक मार्ग रैतपुर होते हुए सतपुली बाजार से निकाले गए। एनएच प्रशासन की ओर से बोल्डरों को तोड़ने के लिए ब्रेकर मशीन लगाई गई है। चट्टान टूटने से सतपुली मल्ली की सड़क को भी नुकसान पहुंचा है। तहसीलदार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग दो दिन तक बंद रहेगा। गुमखाल और सतपुली के बीच कई जगहों पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर को पूर्व की भांति मशीनों से राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का काम चल रहा था। लगभग 12 बजे पहाड़ कटिंग के दौरान कुल्हाड़ व सतपुली मल्ली के बीच बड़ी मात्रा में बोल्डर व मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गए। तब से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 23 व 24 जनवरी को भारी बर्फबारी के साथ बारिश का किया अलर्ट जारी सावधान रहिए।

राजमार्ग पर आवाजाही ठप होने के बाद छोटे वाहनों ने वैकल्पिक मार्ग रैतपुर के कच्चे रास्ते से सतपुली बाजार तक आवाजाही शुरू कर दी है। भारी वाहन दिनभर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। राजमार्ग बंद होने से पर्वतीय क्षेत्र से ड्यूटी करके लौट रहे विभागीय कर्मी, शिक्षक भी देर शाम तक जाम में फंसे रहे। भारी भरकम बोल्डर तोड़ने में काफी वक्त लग रहा है। तहसीलदार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में अभी लगभग दो दिन का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें 👉 शर्मनाक>>> मूलभूत सुविधाओं के लिए तड़प रहे उत्तराखंड के लोग विकास के लिए चुने सांसद उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कर रहे हैं सांसद निधि से विकास आरटीआई से हुआ खुलासा।

कुल्हाड़ व सतपुली मल्ली गांव के बीच पहाड़ कटिंग के दौरान भारी मात्रा में बड़े बोल्डर व मलबा आने से पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग दोपहर 12 बजे से बंद है। ब्रेकर मशीन को लगाकर बोल्डरो को तोड़ा जा रहा है। साथ ही पोकलेन मशीनों से मलबे को हटाया जा रहा है। मशीनें रातभर काम करेंगी। बोल्डर आने से सतपुली मल्ली में सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *