पंचायत चुनाव में मां और पत्नी मैदान में प्रधान बनने के लिए दिल्ली व हल्द्वानी से गांव पहुंचे दावेदार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ पंचायत चुनाव की अधिसूचना हटते ही गांवों की गलियों में एक बार फिर चुनावी हलचल तेज हो गई है। लाउडस्पीकरों की आवाजें तेज़ हो चुकी हैं और गांव की सड़कों पर पुराने-नए पर्चे फिर लहराने लगे हैं। अल्मोड़ा जिले के कई विकास खंडो में चुनावी रंग इस बार कुछ अलग ही नजर आ रहा है यहां परिवारवाद ने लोकतंत्र की चौपाल पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है।

इस बार की सबसे खास बात है परिवार की सत्ता बचाने की जंग

महिला आरक्षित सीटों पर पतियों ने अपनी पत्नी को, बेटों ने अपनी मां को, और सास ने बहू को उम्मीदवार बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 हम बनाएंगे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत, स्वतंत्रता सेनानी स्व बाबूलाल वर्मा जी की जन्म जयंती पर सेनानी परिवारों ने लिया संकल्प।

नाम भले ही किसी महिला का हो लेकिन प्रचार और निर्णय कहीं और से संचालित हो रहे हैं। कई जगह तो पूरा परिवार ही एक कुर्सी एक वंश की तर्ज पर मैदान में उतर आया है।दिलचस्प यह भी है कि कई ऐसे चेहरे हैं जो हल्द्वानी, दिल्ली या देहरादून जैसे शहरों में स्थायी रूप से बस चुके हैं अब चुनाव के मौके पर गांव की गलियों में फिर से दिखाई देने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 हेमकुंड साहिब से वापस आ रहे सिख श्रद्धालुओं ने जमकर मचाया उपद्रव लहराईं तलवारें एसआई भी हुए चोटिल।

पंचायत की कुर्सी के लिए उनमें ऐसा उत्साह है कि शहर में रहकर गांव की सत्ता की चाभी अपने हाथ में रखना चाहते हैं। इस बार भी कई पुराने चेहरे या फिर उनके परिजन मैदान में हैं। काम किया था अब और करेंगे जैसे पुराने नारों को फिर से दोहराया जा रहा है। पिछली बार हारे हुए कुछ प्रत्याशी अब परिवार के नए चेहरे के साथ घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *