देहरादून/ आज उज्वला रेस्टोरेंट निकट प्रेस क्लब देहरादून में अखिल भारतीय शहीद/ स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद एवं देहरादून के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानी संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बाबूलाल वर्मा जी की जन्म जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद शर्मा जी ने की कार्यक्रम का संचालन करते हुए अखिल भारतीय शाहिद स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पन्त ने सभी पहुंचे हुए सम्मानित साथियों से आह्वान किया कि सन् 1700सेशुरू हुए आजादी के संघर्ष में लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी और विभिन्न यातनाएं सहकर इस देश को आजाद कराया किंतु आज जनमानस स्वतंत्रता के उस महान आंदोलन को भूलता जा रहा है जिसका मुख्य कारण केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा हमारे पाठ्यक्रम से उन महान स्वतंत्रता सेनानी शहीदों के इतिहास को निकाल देना है।
आज हम यहां एकत्रित हुए हैं तो यह हमारा परम कर्तव्य बनता है कि हम देश की आजादी के उन वीरों को नमन करते हुए देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत हो देश हित में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दें सभा को मुख्य रूप से श्रीमती आशा लाल, श्री विजय कुमार गर्ग, श्री सुधीर कौशिक, श्री बीएस शर्मा, शक्ति प्रसाद डिमरी, सुरेंद्र सिंह बुटोला, मुकेश नारायण शर्मा, निशा शर्मा, पुरुषोत्तम भट्ट, भारत सिंह नेगी, सत्य प्रकाश चौहान, सुभाष जायसवाल, डॉक्टर एस के
गोविल, सुलोचना , राकेश , विजय लक्ष्मी जुगराण आदि वक्ताओं ने संबोधित किया अंत में शर्मा परिवार की ओर से श्रीमती आशा शर्मा, विश्वामित्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, पूजा शर्मा एवं पावनी द्वारा सभी आगंतुकों का हृदय से धन्यवाद कर सूक्ष्म जलपान के साथ सभा का समापन किया गया !