बद्रीनाथ मंदिर के चढ़ावे की चौरी मामले में बड़ी कारवाई, अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विभागीय निलंबन के बाद अब उनके खिलाफ बदरीनाथ थाने में आपराधिक मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें,👉कुमाऊं में मूसलाधार बारिश का कहर, जगह-जगह लैंडस्लाइड तेज़ बहाव में बहा पुल, आधे रास्ते में फंसे आदि कैलाश के यात्री।

मंदिर समिति के अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की लिखित तहरीर पर पुलिस ने 8 जुलाई 2026 को एफआईआर संख्या 0006 दर्ज की। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 306 और 316(5) के तहत की गई है।

 क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया से खुलासा 2 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड की मातृशक्ति के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के 3,211 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी।

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया था।

जांच समिति का गठन

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने तुरंत मामले
का संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय आंतरिक जांच समिति गठित की।

प्रारंभिक रिपोर्ट

जांच में सामने आया कि आरोपी कार्मिक प्रमोद नौटियाल द्वारा सुबह लगभग 9:00 से 9:30 बजे के बीच कथित रूप से अनाधिकृत तरीके से मंदिर की धनराशि उठाई गई थी।

 विभागीय कार्रवाई

निष्पक्ष जांच को प्रभावित
होने से बचाने के लिए

यह भी पढ़ें 👉रानीखेत में कांग्रेस पार्टी ने निकाली विशाल जनाक्रोश रैली, रामलला के सम्मान में कांग्रेस है मैदान में के लगाएं नारे।

बीकेटीसी ने 7 जुलाई को नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

वर्तमान स्थिति

बीकेटीसी की तहरीर के बाद अब यह मामला विभागीय कार्रवाई से निकलकर कानूनी जांच के दायरे में आ गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की विवेचना शुरू कर दी है। हालांकि कानूनी नियमों के मुताबिक आरोपों की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *