शनिवार को रेस्क्यू टीमों ने उनका शव भलागांव और लाता गांव के पास धौलीगंगा नदी के किनारे से बरामद किया। बीते 10 अगस्त 2026 को तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण भारी मलबा और सैलाब आया था। इस हादसे के बाद से ही बीआरओ के हवलदार पंकज सिंह लापता चल रहे थे।
आपदा के तुरंत बाद से ही गढ़वाल स्काउट आर्मी 20 एडी यूनिट के जवानों स्थानीय पुलिस और खोजी कुत्तों की मदद से एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। धौलीगंगा नदी के तेज बहाव और भारी मलबे के कारण रेस्क्यू टीम को खोजबीन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आखिरकार 12 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को जवान का पार्थिव शरीर बरामद कर लिया गया।
One thought on “नीति घाटी के तमक नाले में बहे सीमा सड़क संगठन के हवलदार का 12 दिनों बाद मिला शव।”