द्वाराहाट विकास खंड के गवाड गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

द्वाराहाट/ विकासखंड द्वाराहाट के अन्तर्गत गवाड़ गांव में आखिरकार ग्रामीणों को तेंदुए के खौफ से राहत मिल ही गई। पिछले कुछ वक्त से क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता के कारण ग्रामीण लगातार भय के साए में जीने को मजबूर थे।
कुछ दिनों से गांव के आसपास तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीणों में डर बना हुआ था

यह भी पढ़ें 👉यहां महिला अस्पताल में लगी भीषण आग 3 नवजात शिशुओं की हुई दर्दनाक मौत कई नवजात शिशु घायल

और लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर थे। वहीं ग्रामीणों की सुरक्षा और मांग को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई का नतीजा रहा कि तेंदुआ पिंजरे में फंस गया जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत और चैन की सांस ली। इस दौरान वन विभाग टीम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *