यहां महिला अस्पताल में लगी भीषण आग 3 नवजात शिशुओं की हुई दर्दनाक मौत कई नवजात शिशु घायल

न्यूज 13 ब्यूरो

महाराष्ट्र/ यहां अमरावती जिले में सरकारी महिला अस्पताल में आग लगने की खबर सामने आ रही है। जिससे हड़कंप मच गया है। ये आग और कहीं नहीं बल्कि बच्चों के NICU वॉर्ड में लगी है। जिसमें अब तक तीन नवजात मासूमों की मौत हो गई। तो वहीं छह शिशु घायल बताए जा रहे हैं। सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में घायल शिशुओं को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

अमरावती के महिला अस्पताल में भीषण आग

वॉर्ड के तीन कमरे हैं इनमें 39 बच्चे भर्ती थे। आग लगने के बाद नर्सों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सभी शिशुओं को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉 26 शिकायतों पर जिलाधिकारी ने तय की कार्रवाई, जांच-सर्वे से लेकर प्रतिकर जारी करने के दिए निर्देश।

इस बीच कई नर्स भी जख्मी हो गईं। शिशुओं को बचाते वक्त कई नर्सों के हाथ जल गए। लेकिन उन्होंने अपनी परवाह किए बिना बच्चों को बचाने का पूरा प्रयास किया। हालांकि तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका।

3 नवजात की गई जान

मीडिया से बातचीत के दौरान नर्सों ने कहा हमें बस अपने सामने शिशु ही दिखाई दे रहे थे आग बहुत भीषण थी फिर भी हमने अपनी जान की परवाह नहीं की। हम बच्चों को उनके इनक्यूबेटर से बाहर निकालने में कामयाब रहे। हमने पूरी कोशिश की लेकिन पूरी यूनिट में धुआं भर गया था और कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। दुर्भाग्य से हम तीन बच्चों को नहीं बचा पाए।

दो नर्सों की सूझबूझ से बच्चों की जान बची

नवजात शिशु इकाई में वेंटिलेटर में हुए विस्फोट की वजह से ये आग लगी देखते ही देखते ये आग पूरी तरफ फैल गई। रिपोर्ट की माने दो नर्सों ने सूझबूझ दिखाई जिससे छह मासूमों की जान बच पाई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इस स्कूल में फैली भूत-प्रेत की अफवाह परीक्षा के बीच छात्राओं में दहशत का बना माहौल।

अमरावती के सिविल सर्जन डॉ. विनोद पवार ने कहा लगभग 3:30 बजे फोन आया कि SSU के आउटबाउंड यूनिट में आग लग गई है अंदर नौ नवजात शिशु थे मेरे पहुंचने तक उनमें से छह को बाहर निकाल लिया गया था फायर ब्रिगेड भी काम कर रही थी हम अंदर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे परन्तु इतना धुआं था कि हम कुछ नहीं कर पाए छह नवजातों को दूसरे अस्पतालों में ले जाया गया वे अब स्थिर हैं जांच के बाद पता चलेगा कि कैसे घटना हुई हमने शिकायत दर्ज करा दी है।

अस्पताल में ठीक नहीं थे आग बुझाने के उपकरण

अमरावती के पुलिस कमिश्नर राकेश ओला ने कहा आज सुबह लगभग 3:15 बजे के आसपास सरकारी सिविल अस्पताल के NICU में आग लग गई NICU में तीन हिस्से हैं और उनमें से एक में नौ बच्चे थे दुर्भाग्य से तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि बाकी छह बच्चों को इलाज के लिए दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 मुनस्यारी से लेकर मसूरी वन प्रभाग तक के नपेंगे घोटालेबाज कैट का बहुत बड़ा आदेश आईएफएस संजीव चतुर्वेदी के द्वारा उठाए गए घोटालो की पत्रावली तलब, प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी।

शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि आग NICU में लगे एक वेंटिलेटर के अंदर लगी

कांग्रेस नेता एडवोकेट यशोमती चंद्रकांत ठाकुर का बयान आया सामने

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता एडवोकेट यशोमती चंद्रकांत ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए कहा ये बहुत ही चौंकाने वाली घटना है मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं, परन्तु सच यह है कि नई बिल्डिंग के NICU में छोटे बच्चे घायल हुए हैं। मैंने छोटे बच्चों को बचाया है लेकिन यहां आग बुझाने के उपकरण ठीक से नहीं लगे थे इसलिए आग फैल गई और इन्वर्टर में आग लग गई। कहीं न कहीं कोई चूक हुई है। यहां आग बुझाने का सिस्टम ठीक से तैयार नहीं था जिससे आग फैल गई।

One thought on “यहां महिला अस्पताल में लगी भीषण आग 3 नवजात शिशुओं की हुई दर्दनाक मौत कई नवजात शिशु घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *