हल्द्वानी/ बनभूलपुरा स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में यूनिट टेस्ट के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी और एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने से बाकी बच्चों में भी डर और घबराहट फैल गई।
इस घटना के बाद क्षेत्र में कथित भूत-प्रेत का साया होने की अफवाहों से सनसनी फैल गई परन्तु विद्यालय प्रशासन और प्रवक्ता नीलम ने इन दावों का पूरी तरह खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्राओं के अस्वस्थ होने की वजह परीक्षा के दौरान अचानक उत्पन्न हुआ डर और घबराहट था।
स्थिति को नियंत्रण में लाते हुए सुरक्षा के लिहाज से स्कूल की छुट्टी कर दी गई और सभी छात्राओं को सुरक्षित घर भेज दिया गया साथ ही प्रशासन ने लोगों से ऐसी भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
One thought on “उत्तराखंड के इस स्कूल में फैली भूत-प्रेत की अफवाह परीक्षा के बीच छात्राओं में दहशत का बना माहौल।”