देहरादून/ उत्तराखंड में आज सोमवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून नैनीताल, बागेश्वर, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछार और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
राज्य के सभी जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन का भी खतरा बढ़ गया है कई संपर्क मार्गों पर मलबा आने की खबर है। वहीं निचले क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है गंगा, यमुना अलकनंदा और मंदाकिनी उफान पर हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि 22 से 27 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। अगले दो दिनों तक पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है इसके बाद हल्की से मध्यम बारिश होगी।