कुमाऊं में मूसलाधार बारिश का कहर, जगह-जगह लैंडस्लाइड तेज़ बहाव में बहा पुल, आधे रास्ते में फंसे आदि कैलाश के यात्री।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मूसलाधार बारिश का कहर देखने को मिला। यहां पिथौरागढ़ में भारी बारिश की वजह से चीन सीमा मार्ग को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त लैंडस्लाइड हो गया। जिससे लगभग 50 गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया।

कुमाऊं में मूसलाधार बारिश का तांडव

कुमाऊं मंडल में मानसून ने हालात खराब कर दिए है। पिथौरागढ़ में खासकर धारचूला और उससे लगे सीमा क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड की मातृशक्ति के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के 3,211 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी।

जिसने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त र दिया। लगातार बारिश की वजह से कई जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन देखने को भी मिला। जिससे चीन सीमा को जोड़ने वाला मार्ग बाधित हो गया और 50 से ज्यादा गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय धारचूला से टूट गया।

लैंडस्लाइड से रास्ते बंद

प्रशासन मार्ग खोलने का प्रयास कर रहा है परन्तु लगातार हो रही बारिश कार्य में बाधा डाल रही है। सबसे अधिक असर टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर देखने को मिला। यहां पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर गए।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल के रिसॉर्ट में चल रहे हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट को पुलिस व एसओजी की टीम ने किया ध्वस्त 52 लोग गिरफ्तार 10 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू।

जिससे यातायात पूरी तरह से रोकना पड़ा। इसी तरह कैलाश यात्रा मार्ग पर भी लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

कैलास मानसरोवर मार्ग पर भी भूस्खलन

कैलास मानसरोवर मार्ग भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया है। और भी कई जगहों पर मलबा नीचे आ गया जिससे चीन सीमा का सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है।

तेज बहाव में बहाव पुल

इसके अलावा धारचूला तहसील के घटखोला से सीनियाखोला वाला पैदल पुल तेज बहाव में बह गया। जिससे आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई।

आदि कैलाश के भक्त फंसे बीच रास्ते में

बारिश और पहाड़ियों से गिरते पत्थरों के चलते सीमा मार्ग बंद है। जिससे बीच में ही आदि कैलाश की यात्रा पर निकले श्रद्धालु फंस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *