उत्तराखंड में यहां अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में समाया वाहन एक व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत 11 लोग गंभीर घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा समाया। हादसे में वाहन सवार उपेन्द्र सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी हड़वाड़ी की घटनास्थल पर ही मौत होने की सूचना है जबकि वाहन चालक समेत 11 लोग घायल बताए गए हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी की ओर से रात 10 बजे जारी सूचना के मुताबिक दुर्घटना 15 सितंबर की शाम लगभग पांच बजे हुई। बोलेरो पिकअप वाहन संख्या यूके-07-सी-5821 में चालक सहित कुल 12 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल जिले के ज्योलिकोट के पानी में मिले घातक बैक्टीरिया, 10 के 10 सैम्पल हुए फेल नैनीताल हाईकोर्ट ने अख्तियार किया कड़ा रुख।

वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके प पहुंचीं और सर्च एवं रेस्क्य अभियान शरू किया।

 गहरी खाई से निकालकर मोरी अस्पताल पहुंचाए गए घायल

रेस्क्यू टीमों ने खाई में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला सभी घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद नौ घायलों को बेहतर उपचार के लिए दून चिकित्सालय, देहरादून रेफर किया गया है। दो अन्य घायल – वाहन चालक अनिल तथा योगेश को भी मोरी अस्पताल लाए जाने की सूचना आपातकालीन केंद्र की रिपोर्ट में दर्ज है।

आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार घायलों में

1- मस्तू उम्र 45 वर्ष पुत्र जीवा सिंह, हड़वाड़ी

यह भी पढ़ें 👉 कमजोर नेटवर्क की समस्या पर डीएम सख्त, सेवा प्रदाता प्रतिनिधियों को लगाई कड़ी फटकार, जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में नेटवर्क सुधार के लिए डीएम ने दिए कड़े निर्देश।

2- अरविंद सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र जयपाल सिंह, बरी

3- रमेश उम्र 40 वर्ष पुत्र चंद्र सिंह, बरी

4- राधा उम्र 28 वर्ष पत्नी अनिल, पुजेली

5- साइकिलू उम्र 35 वर्ष पुत्र अमरू, हड़वाड़ी

6- जगमोहन उम्र 50 वर्ष पुत्र राम सिंह, हड़वाड़ी

7- शिशपाली उम्र 32 वर्ष पत्नी साइकिलू, हड़वाड़ी

8- माधी देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी हरिलाल, पुजेली

9- अनिल, वाहन चालक

10- केदार उम्र 60 वर्ष पुत्र जड़ियान सिंह, हड़वाड़ी

11- योगेश

यह भी पढ़ें 👉 कर्णप्रयाग, बौंला सिन्द्रवाणी–सकण्ड सड़क निर्माण का रास्ता साफ, जल्द मिलेगी स्वीकृति।

शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नौ घायलों को दून चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है।

रेस्क्यू अभियान में लगी पूरी टीमें लौटीं

हादसे की सूचना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने मौके पर खोजबीन एवं बचाव अभियान चलाया। घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद सभी संयुक्त रेस्क्यू टीमें घटनास्थल से वापस लौट गईं। हादसे के कारणों का तत्काल स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक जानकारी में वाहन के अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरने की बात सामने आई है। पुलिस स्तर से दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

One thought on “उत्तराखंड में यहां अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में समाया वाहन एक व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत 11 लोग गंभीर घायल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *