उत्तराखंड में यहां 12वी की छात्रा के साथ परिचित ने किया दुष्कर्म पुलिस जुटी आरोपी की गिरफ्तारी में।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उधमसिहनगर

रुद्रपुर/ ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल जा रही छात्रा को एक परिचित युवक ने लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इन 9 जनपदों में बारिश के साथ बिजली चमकने का पूर्वानुमान उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार।

आरोपी पर छात्रा को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक छात्रा रुद्रपुर के एक स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ती है। सोमवार को वह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी बीच कॉलोनी के गेट के समीप उसका एक परिचित युवक मिला। आरोप है कि युवक ने उसे स्कूल छोड़ने की बात कहकर अपनी कार में बैठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉 एयर इंडिया फ्लाइट की इमेरजैंसी लैंडिंग, हाईजैकिंग अलर्ट से मंचा हड़कंप।

इसके बाद वह छात्रा को शांति विहार वाले रास्ते पर एक सुनसान जगह ले गया जहां कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद युवक ने छात्रा को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोपी तलाश जारी

एसएसआई महेश कांडपाल के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी रंजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश देने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।

One thought on “उत्तराखंड में यहां 12वी की छात्रा के साथ परिचित ने किया दुष्कर्म पुलिस जुटी आरोपी की गिरफ्तारी में।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *