उत्तराखंड के इन 9 जनपदों में बारिश के साथ बिजली चमकने का पूर्वानुमान उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है मौसम विभाग ने प्रदेश के नौ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश गरज-चमक और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। वहीं 3,800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। दूसरी ओर राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

इन 9 जिलों में बारिश और बिजली चमकने के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी, हरिद्वार,

यह भी पढ़ें 👉 अंकिता भंडारी केस में कथित वीआईपी दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर उत्तराखंड में जबरदस्त सियासी भूचाल कांग्रेस ने रखा मौन व्रत।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। पहाड़ी जिलों में 3,800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार जताए गए हैं। हालांकि मौसम विभाग ने संबंधित पूर्वानुमान के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

अस्थाई राजधानी देहरादून में कैसा रहेगा मौसम

देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है शाम के वक्त कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 अंकिता भंडारी केस में कथित वीआईपी दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर उत्तराखंड में जबरदस्त सियासी भूचाल कांग्रेस ने रखा मौन व्रत।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

हेमकुंड साहिब में पहले ही हो चुकी है बर्फबारी

इससे पहले चमोली जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब में रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉 एयर इंडिया फ्लाइट की इमेरजैंसी लैंडिंग, हाईजैकिंग अलर्ट से मंचा हड़कंप।

बर्फबारी के कारण गुरुद्वारा परिसर लक्ष्मण मंदिर और आसपास की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई थीं। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने का भी असर देखने को मिला।

 मौसम बदलने पर रहें सतर्क

मौसम विभाग ने इस पूर्वानुमान के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। फिर भी पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को स्थानीय मौसम की जानकारी लेते रहने की सलाह दी जाती है। बारिश गरज-चमक या बर्फबारी होने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा की योजना बनाते वक्त सावधानी बरतें।

One thought on “उत्तराखंड के इन 9 जनपदों में बारिश के साथ बिजली चमकने का पूर्वानुमान उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *