देहरादून/ उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को अलग-अलग विभागों में डेढ़ हजार से अधिक पदों पर सरकारी नौकरी का मौका मिलने जा रहा है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने अलग-अलग विभागों में कुल 1,632 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लिखित परीक्षाओं और शारीरिक दक्षता परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी किया।
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि पूर्व में जारी किए गए भर्ती परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक सभी भर्ती परीक्षाएं दिसंबर तक समय से पूरी कर ली जाएंगी। स्केलर वन विकास निगम 200 पद की शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 सितंबर से
सामान्य इंटर स्तरीय 569 पदों पर परीक्षा चार अक्तूबर को
वैयक्तिक सहायक के 101 पद के लिए परीक्षा 12 अक्तूबर को