उत्तराखंड में अगले चार दिन जमकर सताएगी सूखी ठंड, कोल्ड डे का अलर्ट जारी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

 देहरादून/ राज्य में इस वर्ष बारिश और बर्फबारी अभी तक नहीं हुई है। लेकिन राज्य में पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में राज्य में फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है।
अगले चार दिन खूब सताएगी सूखी ठंड

राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है। आने वाले चार दिनों तक राज्य में शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉 पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से नाराज़ हुआ नैनीताल हाईकोर्ट, अपहृत युवती की खोजबीन को लेकर एसएसपी को दिए निर्देश।

मौसम विभाग के अनुसार जारी पूर्वानुमान के मुताबिक ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार देहरादून, पौड़ी के साथ ही नैनीताल में 16 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन जिलों में सर्द हवाएं चलने के भी आसार हैं।
शुक्रवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

पर्वतीय से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मैदान से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक शुक्रवार को शीत दिवस होने के साथ ही सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री कमी के साथ 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी, पांच वर्षों से चल रही प्रक्रिया हुई पूरी, राजकीय मेडिकल कॉलेज की भूमि से हटाया अतिक्रमण।

आने वाले चार दिनों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी।
देहरादून व रूड़की में सबसे सर्द दिन हुआ रिकॉर्ड

शुक्रवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से ज्यादा ठंडे मैदानी इलाके रहे। शुक्रवार को राजधानी देहरादून व रूड़की सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार सुबह दून में तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस तो दोपहर तीन बजे 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 30 हजार की रिश्र्वत ले रहा उतराखंड पुलिस का दरोगा विजिलेंस की टीम को देखकर हुआ फरार साथी पीआरडी जवान गिरफ्तार।

रूड़की में सुबह तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तो वहीं दोपहर तीन बजे 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 जानें कहां कितना रहा तापमान

टिहरी में सुबह तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस तो वहीं दोपहर तीन बजे 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।धनोल्टी में सुबह तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस तो वहीं दोपहर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मसूरी में सुबह तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो वहीं दोपहर में 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में हिस्ट्रीशीटर के आरोप पर दरोगा सहित 6 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज।
पंतनगर का अधिकतम तापमान छह डिग्री कमी के साथ 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 18.7 दर्ज किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *