रानीखेत/ केबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं के प्रति दिए गए बेहद शर्मनाक बयान पर कांग्रेस द्वारा रानीखेत में रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि पुतलादहन मात्र विरोध नहीं बल्कि भाजपा सरकार और उसके नेताओं को यह चेतावनी है कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि गिरधारी लाल साहू के अपमानजनक और महिला-विरोधी बयान ने पूरे समाज को शर्मसार करने का कार्य किया है। यह बयान केवल एक व्यक्ति की सोच नहीं बल्कि भाजपा की उस महिला-विरोधी मानसिकता का प्रतीक है जिसमें महिलाओं को सम्मान नहीं बल्कि अपमान की दृष्टि से देखा जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और उनके परिजनों द्वारा बार-बार महिलाओं के खिलाफ दिए जा रहे बयान यह साबित करते हैं कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है।