अल्मोड़ा, बेहद दुखद खबर मां भारती की रक्षा करते हुए लेफ्टिनेंट गोस्वामी हुए शहीद।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ उत्तराखंड के लिए दुखद खबर अल्मोड़ा जिले के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए हैं। इस खबर के बाद उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सीएम धामी ने भी उनके बलिदान पर दुख जताया है।

अल्मोड़ा लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर में शहीद

डिफेंस सूत्रों के अनुसार अल्मोड़ा जिले के रहने वाले लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रप्रयाग में सुबह-सुबह हुई दुर्घटना 60 मीटर गहरी खाई में समाई कार 5 लोग थे कार में सवार।

बताया जा रहा है शहीद का पार्थिव शरीर जम्मू एयर फोर्स स्टेशन लाया जाएगा जहां मिलिट्री और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के सीनियर ऑफिसर जवान और जाने-माने लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पूरे मिलिट्री सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव अल्मोड़ा भेजा जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा

यह भी पढ़ें 👉बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ के नजदीक अनियंत्रित होकर पल्टा टैम्पो एक महिला श्रद्धालु की मौत 17 लोग घायल।

सैन्यभूमि उत्तराखंड के वीर सपूत अल्मोड़ा निवासी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मातृभूमि की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। मां भारती की सेवा के प्रति उनका समर्पण अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *