ऑपरेशन सिंदूर के बाद अल्मोड़ा में बीजेपी के दो मंत्रियों के बीच अपनी-अपनी सियासी ताकत दिखाने की मची होड़।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ ऑपरेशन सिंदूर के बाद अल्मोड़ा में दो मंत्रियों के बीच सियासी ताकत दिखाने की जबरदस्त होड़ मची है अल्मोड़ा में ऑपरेशन सिंदूर के बाद दो मंत्रियों के बीच सियासी वर्चस्व की होड़ देखने को मिल रही है। तिरंगा यात्रा के बाद सिंदूर सम्मान यात्रा ने चर्चा बटोरी। अजय टम्टा और रेखा आर्या के बीच की यह प्रतिद्वंद्विता 2012 से लगातार चली आ रही है। दोनों नेता कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा साध रहे हैं। उनकी यात्राएं भाजपा कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।जिले के दो मंत्रियों के बीच की अदावत कोई नई नहीं है। अक्सर वह लोगों के सामने आ ही जाती है अभी पाकिस्तान से सीज फायर के बाद सैनिकों की वीरता के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 पूर्व डीएफओ किशन चंद पर विजिलेंस व सीबीआई के बाद अब कसा इडी का शिकंजा मनी लांड्रिंग के आरोप।

्आगे निकलने की होड़ में दोनों नेता कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को साधते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों नेताओं की यह यात्राएं भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। भाजपा के दो कद्दावर नेताओं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के बीच सियासी वर्चस्व की जंग कोई नई बात नहीं है। पाकिस्तान को सबक सिखाने के बाद भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसी के तहत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा की अगुआई में बीते 16 मई को अल्मोड़ा जिले के जिला मुख्यालय सहित अलग-अलग विकास खंडों में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां जमीनी विवाद को लेकर युवक ने ताई की कर दी निर्मम हत्या ताऊ गंम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

इसी क्रम में 20 मई मंगलवार को सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली जानी है। परन्तु तिरंगा यात्रा से एक दिन पूर्व 19 मई को जिला मुख्यालय में सर्व समाज को जोड़ने के लिए सिंदूर सम्मान यात्रा निकाल दी गई। असल में दोनों नेताओं के बीच सियासी जंग की शुरुआत 2012 से शुरु हो गई थी जो वर्ष 2014 में हुए लोक सभा चुनाव में खुलकर सामने आ गई। वर्ष 2012 में सोमेश्वर विधानसभा सीट से एक ओर भाजपा के टिकट से अजय टम्टा चुनावी मैदान में थे तो दूसरी और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रेखा आर्या ने ताल ठोक दी।
कांटे की इस टक्कर में अजय टम्टा विधानसभा चुनाव जीतने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें 👉 गोपेश्वर में गुलदार की दहशत सुबह-सुबह बुजुर्ग पर हमला करके किया गंभीर घायल।

इसके बाद वर्ष 2014 में अजय टम्टा को अल्मोड़ा संसदीय सीट से दोबारा टिकट मिला और वह जीतने में सफल रहे। जिसके बाद सोमेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए। इस उपचुनाव में रेखा आर्या कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी और जीत दर्ज करने में सफल रही। तब से सोमेश्वर सीट पर रेखा आर्या ही काबिज है। इसके बाद वह वर्ष 2017 में भाजपा में शामिल हो गई। 11 वर्ष पूर्व शुरु हुई अदावत अब तक जारी है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा में चरस,दन्या में शराब व सल्ट में गांजे की भारी बरामदगी, दबोचे गए 4 तस्कर, 2 कार व 1 बाइक सीज बरामद मादक पदार्थों की कीमत 17.43 लाख रुपये।

दोनों नेताओं की महत्वाकांक्षा प्रदेश के दलित नेता के रूप में
उभरने की है। अब पहले पंचायत और विधानसभा चुनाव भी होने है। पार्टी के अंदर अपनी ताकत दिखाने को आए दिन दोनों नेताओं के बीच इस तरह का सियासी घमासान होते रहता है। सर्व समाज को जोड़ने के लिए और सैनिकों के सम्मान में सिंदूर सम्मान यात्रा निकाली गई। सिंदूर सम्मान यात्रा कार्यक्रम पार्टी का नहीं था। आज मंगलवार को सोमेश्वर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी महेश नयाल, जिलाध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *