द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ नमः ॐ शिवाय के नारों से गूजा मंदिर परिसर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उखीमठ

रुद्रप्रयाग/ पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर के कपाट इस यात्रा वर्ष के लिए आज बुधवार 21 मई कर्क लग्न पूर्वाह्न 11.30 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान से ऊं नम् शिवाय के उदघोष के साथ खुल गए है। इस अवसर पर तीन सौ से अधिक तीर्थयात्री तथा स्थानीय श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था।कपाट खुलने की प्रक्रिया के अंतर्गत साढे दस बजे से द्वार पूजा शुरू हो गयी थी इस बीच भगवान मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली मंदिर प्रांगण में पहुंच गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉 ऑपरेशन सिंदूर के बाद अल्मोड़ा में बीजेपी के दो मंत्रियों के बीच अपनी-अपनी सियासी ताकत दिखाने की मची होड़।

पूजा-अर्चना तथा विधि विधान पूर्वक साढे ग्यारह बजे पूर्वाह्न को मद्महेश्वर जी के कपाट तीर्थयात्रियों हेतु दर्शनार्थ खोले गए कपाट खोलने के बाद पुजारी शिवलिंग ने भगवान मद्महेश्वर जी के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप दिया इसके साथ पहले श्रद्धालुओं ने निर्वाण दर्शन तथा तत्पश्चात श्रृंगार दर्शन किये। इससे पहले भगवान मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली ने भंडार एवं बर्तनों का निरीक्षण किया। कपाट खुलने के अवसर पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने यात्रा तैयारियां की है। बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है आशा जताई कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान मद्महेश्वर जी के दर्शन को पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें ऐपूर्व डीएफओ किशन चंद पर विजिलेंस व सीबीआई के बाद अब कसा इडी का शिकंजा मनी लांड्रिंग के आरोप।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं विजय कपरवाण सहित बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खुलने पर प्रसन्नता जताई है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली बीते रविवार 18 मई को ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में विराजमान हो गयी थी सोमवार 19 मई को चल विग्रह डोली प्रथम पड़ाव राकेश्वरी मंदिर रांसी प्रवास को पहुंची। मंगलवार 20 मई द्वितीय पड़ाव गौंडार प्रवास किया तथा आज बुद्धवार 21 मई सुबह को मद्महेश्वर मंदिर पहुंची।आज बुधवार 21 मई को कर्क लग्न में पूर्वाह्न 11.30 बजे द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुल गये है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां जमीनी विवाद को लेकर युवक ने ताई की कर दी निर्मम हत्या ताऊ गंम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने के अवसर पर पंच गोंडारी हक हककहूकधारी सहित बीकेटीसी पूर्व सदस्य शिवसिंह रावत, वेदपाठी अरूण नौटियाल, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित देवरा प्रभारी देवेंद्र पटवाल, डोली यात्रा प्रभारी दीपक पंवार सहित गौंडार गांव के हक हककहूकधारी एवं तीर्थयात्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *