चम्पावत जिले के बाराकोट विकास खंड के मऊ गांव में गुलदार ने हमला कर छात्रा को किया घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि चम्पावत

चम्पावत/ जिले के बाराकोट विकास खंड के अंतर्गत मऊ (चौमेल) क्षेत्र में गुलदार के हमले में घायल हुई ज्योति को प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपचार उपलब्ध कराया है जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए घायल छात्रा को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड वन विभाग ने 41 डिप्टी रेंजर्स को पदोन्नति देकर बनाया प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी।

चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बेहतर उपचार हेतु घायल को जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर कर दिया गया है जिलाधिकारी मनीष कुमार घटना की सूचना मिलते ही उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचे और घायल छात्रा का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए साथ ही सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉 स्वघोषित राज्य आंदोलनकारी भावना पाण्डे को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सीधे चेतावनी कहा चीजें सुधारलो नहीं तो लेना पड़ेगा कानूनी सहारा।

जिलाधिकारी ने छात्रा के परिजनों से भी भेंट करके उन्हें हर संभव चिकित्सीय एवं प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाया जाए नियमित गश्त बढ़ाई जाए साथ ही ग्रामीणों को सतर्क एवं जागरूक किया जाए जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *