रुद्रप्रयाग में 400 मीटर गहरी खाई में गिरकर महिला श्रद्धालु की हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ रविवार को आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर एक महिला खाई में गिरकर लापता हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉 मौसम अनुकूल होते ही फिर से शुरू हुई आदि कैलाश और ओम पर्वत की दुसरे चरण की यात्रा शुरू।

सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से अपर उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रात में तुंगनाथ मंदिर के समीप आसपास सर्चिग की गई लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण सर्च अभियान अगले दिन पुनः शुरू किया गया। सोमवार को सुबह 07:10 बजे एसडीआरएफ टीम ने पुनः सर्च अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉 ज्योलिकोट दुषित पेयजल आपूर्ति मामले में हुई बड़ी कारवाई अधीक्षण अभियंता सहित 6 इंजीनियर सस्पेंड।

टीम द्वारा रावण शीला से नीचे की ओर सर्चिग करते हुए लगभग 400 मीटर गहरी खाई से महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान पूजा साहनी उम्र 26 वर्ष निवासी पंजाब के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा कांस्टेबल सहित 4 लोगों को किया गिरफतार शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग कराने वाले आबकारी विभाग के नए कारनामे के बारे में जानिए।

एसडीआरएफ टीम ने DDRF और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर शव को खाई से बाहर निकालकर लगभग 3 किलोमीटर तक स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल लाते हुए चोपता पहुंचाया जहां से शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *