पिथौरागढ़/ उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मूसलाधार बारिश का कहर देखने को मिला। यहां पिथौरागढ़ में भारी बारिश की वजह से चीन सीमा मार्ग को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त लैंडस्लाइड हो गया। जिससे लगभग 50 गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया।
कुमाऊं में मूसलाधार बारिश का तांडव
कुमाऊं मंडल में मानसून ने हालात खराब कर दिए है। पिथौरागढ़ में खासकर धारचूला और उससे लगे सीमा क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली।
जिसने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त र दिया। लगातार बारिश की वजह से कई जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन देखने को भी मिला। जिससे चीन सीमा को जोड़ने वाला मार्ग बाधित हो गया और 50 से ज्यादा गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय धारचूला से टूट गया।
लैंडस्लाइड से रास्ते बंद
प्रशासन मार्ग खोलने का प्रयास कर रहा है परन्तु लगातार हो रही बारिश कार्य में बाधा डाल रही है। सबसे अधिक असर टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर देखने को मिला। यहां पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर गए।