पंतनगर विश्वविद्यालय में मंचा हड़कंप मेस का खाना खाने के बाद 150 छात्र हुए बीमार सभी अस्पताल में भर्ती।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उधमसिहनगर

पंतनगर/ उत्तराखंड के पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभपंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब छात्रावास में रहने वाले बड़ी संख्या में छात्रों की अचानक तबीयत खराब हो गई। देखते ही देखते दर्जनों छात्र उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत करने लगे जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और तेज़ बारिश का दौर रहेगा जारी मौसम विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक छात्रावास की मेस में भोजन करने के कुछ घंटों बाद कई छात्रों ने अस्वस्थ महसूस होने की शिकायत शुरू कर दी। शुरुआत में कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ी लेकिन बाद में प्रभावित छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ती चली गई। बताया जा रहा है कि लगभग 150 छात्र स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का शिकार हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल के जंगल में युवक की जली लाश मिलने से फैली सनसनी परिजनों ने जताई हत्या की आंशका।

घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया। मेडिकल टीमों को तत्काल हॉस्टल और अस्पताल में तैनात किया गया। प्रभावित छात्रों का इलाज शुरू किया गया और अधिकांश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मेस में परोसे गए खाने के कारण यह स्थिति पैदा हुई हो सकती है। हालांकि प्रशासन ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में आवारा कुत्ते का आंतक 5 लोगों को काट डाला एक किशोर की हुई मौत दुसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में चिंता का माहौल है। अभिभावकों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आएगी और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अस्पताल में भर्ती छात्रों की निगरानी की जा रही है और विश्वविद्यालय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *