केदारनाथ धाम के लिए रोका गया यात्रियों का पंजीकरण, जानिए क्या है वजह।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग/ केदारनाथ धाम में लगातार बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए यात्रा पंजीकरण रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, आज इन 5 जनपदों में बारिश के आसार।

चार धाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय के आदेश पर रविवार सुबह केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण को रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 यमुनोत्री धाम में पहले ही दिन ह्रदय गति रुकने से श्रद्धालु की हुई मौत।

जबकि अन्य तीन धामों के लिए पंजीकरण जारी है। अब अगला आदेश मिलने के बाद ही केदारनाथ के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए सीमित संख्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *