चार धाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय के आदेश पर रविवार सुबह केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण को रोक दिया गया है।
जबकि अन्य तीन धामों के लिए पंजीकरण जारी है। अब अगला आदेश मिलने के बाद ही केदारनाथ के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा। केदारनाथ व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए सीमित संख्या है।