यमुनोत्री धाम में पहले ही दिन ह्रदय गति रुकने से श्रद्धालु की हुई मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ शनिवार दोपहर मां यमुनोत्री के दर्शन के लिए घोड़े पर बैठकर रवाना हुए गुजरात के यात्री की सांस की परेशानी से जूझने के बाद हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग, जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए, महिला समूह के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के लिए जिलाधिकारी निरंतर प्रयासरत है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चारधाम यात्रा के आगाज के साथ यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर यात्रियों के सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित मरीज की मौत का पहला मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, विश्व प्रसिद्ध डोल आश्रम के वार्षिक महोत्सव पर 23 अप्रैल से 5 मई तक श्रीमद् भागवत कथा व उतराखंडी लोक संगीत कार्यक्रम होंगे आयोजित, मुख्यमंत्री धामी भी करेंगे प्रतिभग।

जिला आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कनक सिंह पुत्र सोबन सिंह उम्र 62 वर्ष जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर घोड़े पर निकले। भैरो मंदिर के समीप कनक सिंह घोड़े से लघुशंका के लिए उतरे ओर उनके सीने पर दर्द होने के कारण बेहोश हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 भीमताल, नदी में डुबकर दो युवकों की हुई संदिग्ध मौत।

आनन-फानन में उन्हें यात्रा अस्पताल जानकी चट्टी पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया की कनक सिंह हृदय संबंधी बाईपास सर्जरी के मरीज थे जिन्हें हाई एल्टीट्यूड के कारण सांस संबंधी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *