उतराखंड में मौसम का बदला मिजाज, यहां हुई बर्फबारी, देहरादून में शुक्रवार से ही बारीष जारी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ राज्य में मौसम के बदले मिजाज के बीच मैदानों में अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रही है। वही दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन वापस लौट आई है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, एस-प्रेसो कार से 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर 1 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, कार सीज।

बदरी – केदारनाथ सहित उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी

शनिवार सुबह से ही देहरादून के साथ ही राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश लगातार जारी रही। केदारनाथ, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। जिससे अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून के होटल में चल रहे देह व्यापार का हुआ पर्दाफाश, चमोली के निवासी होटल स्वामी को पुलिस ने किया गिरफतार।

विकासनगर में भी लगातार बारिश जारी है। बारिश के चलते मौसम ठंडा होने पर फिर से गर्म कपड़े निकल गए। बारिश होने से किसान और बागवानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में सुबह-सुबह यहां लगी भीषण आग, दो झोपड़ियों सहित कई गाड़ियां हुई जलकर राख।

मसूरी में देर रात ढाई बजे बारिश शुरू हुई। रुड़की में भी शुक्रवार रात से बारिश जारी है। पौड़ी, कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। बारिश के कारण तापमान गिरा है। वही दूसरी ओर बारिश से आम व लीची की फसल को नुकसान पहुंचा है। रुद्रप्रयाग जिले में घने बादल छाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 यहां वन विभाग ने पकड़ा 166 बंदरों को, भेजा बंध्याकरण के लिए।

यहां भी बारिश की संभावना बन रही है।

शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम ने बदली करवट

शुक्रवार दोपहर से देहरादून में बादलों ने डेरा डाला और शाम को अंधड़ चलने लगी। देर शाम हल्की
बूंदाबांदी हुई और उसके बाद रातभर झमाझम बारिश।शनिवार की सुबह भी बारिश जारी रही। दून के बाहरी
क्षेत्रों और मसूरी के आसपास कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। दून में रात को हुई झमाझम वर्षा से तापमान में गिरावट आई और ठिठुरन महसूस की गई।

यह भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण।

मौसम विभाग के मुताबिक दून में रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक एक घंटे के अंदर 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य में देवीधुरा, जखोली, नैनीताल, धनोल्टी, चकराता, भीमताल, मुक्तेश्वर ज्योलीकोट आदि स्थानों पर सर्वाधिक वर्षा हुई। अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बौछारें पड़ीं।

यह भी पढ़ें 👉 एसएसपी नैनीताल ने आयोजित की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, नैनीताल पुलिस के प्रभारी अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी राज्य में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश व चोटियों पर हिमपात के आसार हैं। निचले इलाकों में अंधड़े और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

बाबा केदारनाथ कू दर पर हुआ हिमपात

शुक्रवार को चमोली और उत्तरकाशी में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। और केदारनाथ में शाम को हल्का हिमपात हुआ। नैनीताल समेत कुमाऊं के कुछ इलाकों में भी जोरदार ओलावृष्टि हुई। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, एन ए पी एस कार्यशाला का समापन।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। जबकि, शुक्रवार को राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और मैदानों में अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *