उतराखंड में यहां विजिलेंस ने पटवारी व उसके सहयोगी को 7000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफतार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधमसिंहनगर

उधम सिंह नगर/ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां भ्रष्टाचार पर विजिलेंस ने फिर प्रहार किया है। अब तक विजिलेंस की कार्रवाई में कई रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारी पर विजिलेंस का शिकंजा कस चुका है। आज विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उधम सिंह नगर जिले के तहसील काशीपुर में राजस्व उप निरीक्षक और उसके सहयोगी को 7000 ₹ की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग हुई समाप्त इन प्रस्तावों पर लगी मुहर।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी थी कि जनपद ऊधम सिंह नगर के तहसील काशीपुर में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 7000 / रू रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच में प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बुधवार को धर्मेन्द्र कुमार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) और उसके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त प्राईवेट व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से 7,000/- (सात हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 श्रीनगर, मां और जीजा से हाथ छुड़ाकर युवक ने लगाई अलकनंदा में छलांग, सर्च अभियान में जुटी पुलिस।

उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ०वी० मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *