हल्द्वानी/ बनभूलपुरा के इंदिरानगर स्थित वार्ड 31 में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। शक महिला के पति पर जताया जा रहा है। हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मोके पर बनभूलपुरा थाना पुलिस छानबीन कर रही है।
घटनास्थल से महिला का पति फरार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम इंदिरानगर में महिला की हत्या से हड़कंप मच गया। यहां पर एक मकान में कई लोग किराये पर रहते हैं जिनमे से यूनुस नाम का शख्स भी अपने पत्नी सीमा और बच्चों के साथ रहता है। देर शाम इसी मकान में रह रहे लोगों ने मोहल्ले वालों को बताया कि एक कमरे में कुछ घटना हुई है।
लोगों ने जब कमरे का जायज़ा लिया तो महिला की गर्दन किसी धारदार हथियार से कटी हुई थी। बनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज यादव, संजीत राठौर मोके पर पहुंच गए और छानबीन की जा रही है।