आपस में भिड़े उतराखंड के 2 आईएएस अधिकारी, मंत्रीगण देखकर लेते रहे मज़े।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में दो अफसरों के बीच हुई तीखी नोकझोंक देखते रहे मंत्री कैबिनेट बैठक के बीऊ दो वरिष्ठ नौकरशाहों में तीखी बहस छिड़ गई। यह नजारा देख मंत्रीगण भी हैरान रह गए। हालांकि किसी ने अफसरों के बीच में कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉 आयुक्त ग्राम्य विकास की बड़ी कार्रवाई, वित्तीय अनियमितता बरतने वाले,3 खंड विकास अधिकारियों को किया सस्पेंड।

पिछले दिनों हुई कैबिनेट बैठक के दौरान यह घटना हुई। सूत्रों ने बताया कि एक पॉलिसी को लेकर एक ही रैंक के इन दो अफसरों में यह विवाद हुआ। दरअसल, सौर ऊर्जा पॉलिसी को भी कैबिनेट बैठक में रखा जाना था परन्तु वित्त से इसे हरी झंडी नहीं मिल पाई थी।इस पर एक वरिष्ठ नौकरशाह ने भरी कैबिनेट में दूसरे विभाग के अफसर पर ठीकरा फोड़ा तो वो भी भड़के अंदाज में उतर आए। वे सीधे नियम-कानून का पाठ पढ़ाने लगे।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून के बाद अब, यहां कर दी महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या।

दोनों विभागों के अफसरों के बीच डेढ़-दो मिनट तक यह तीखी नोकझोंक चलतीं रही और मंत्रीगण भी शांत होकर उनकी बहस सुनते रहे। बैठक खत्म होने के बाद कुछ मंत्रीगणों ने इस पर चुस्कियां भी ली।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल में जबरदस्त जमीनी हलचल, धूल का गुबार देखकर लोग हुए भयभीत।

वे कहते नजर आए कि कभी-कभार तो नौकरशाहों का ऐसा द्वंद्व देखने को मिलता है।उधर सचिवालय में नौकरशाहों का यह आपसी विवाद खुब चर्चाओं में रहा कर्मचारी विवाद को लेकर हैरत भी जताते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *