यहां बादल फटने से हुई भारी तबाही नालें में बही 15 गाडियां बारिश और अंधड़ की चेतावनी।

न्यूज 13 ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश/ कुल्लू जिले के निरमंड विकास खंड के जगातखाना में शनिवार शाम बादल फटने से नाले में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ के साथ आए मलबे ने सड़क किनारे खड़े लगभग 15 वाहनों को बहा दिया जो सतलुज नदी में जा गिरे।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में अब आधार कार्ड सहित इन दस्तावेजों को बनाना नहीं होंगा आसान गुजरना होगा गहन जांच प्रक्रिया से।

रामपुर उपमंडल में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई जिससे सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ज्योति राणा ने बताया कि बादल फटने की घटना कुल्लू जिले में हुई है। रामपुर में भारी बारिश के कारण तीन सड़कें अवरुद्ध हो गई थीं जिन्हें देर रात तक बहाल कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में सुबह-सुबह यहां वाहन गिरा 80 मीटर गहरी खाई में वाहन चालक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

दुसरी ओर चंबा के पांगी और भरमौर की चोटियों के साथ-साथ रोहतांग में बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला, कुल्लू, लाहौल, चंबा और धर्मशाला में बारिश हुई जबकि मैदानी जिलों में धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बंजार, आनी और कोकसर घाटी में भी बारिश हुई जिससे रबी की फसलों की कटाई और लहसुन निकालने का काम प्रभावित हुआ। कांगड़ा में दोपहर लगभग तीन बजे धर्मशाला, देहरा, पालमपुर सहित अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हुई।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, वाहन फंसने से अस्थाई व्यवस्था पर उठे सवाल मजबूत व्यवस्था नहीं होने तक कार्य शुरू न करने की मांग धरना देने की चेतावनी।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को आठ जिलों- शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश और आंधी की संभावना जताई है। 28 मई तक इन क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है। वहीं मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

हिमाचल में 20 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 20 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड पंचायत चुनाव के बोटर लिस्ट में बहुत बड़ी गड़बड़ी इस गांव में रहते हैं केवल 2 परिवार बोटर लिस्ट में हैं 122 लोगों के नाम हाईकोर्ट ने सख्त जांच के दिए राज्य सरकार को निर्देश।

केरल में मानसून के आठ दिन पहले पहुंचने के कारण इस वर्ष हिमाचल में भी मानसून के सामान्य से पहले आने की संभावना है। हालांकि मानसून की रफ्तार पर आने वाले दिनों की स्थिति निर्भर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *