उत्तराखंड में अब आधार कार्ड सहित इन दस्तावेजों को बनाना नहीं होंगा आसान गुजरना होगा गहन जांच प्रक्रिया से।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/उत्तराखंड में आधार कार्ड- सरकारी दस्तावेज बनाना नहीं होगा आसान धामी सरकार ने किए बड़े बदलाव मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाए। टोल फ्री नंबर 1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार करे।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में सुबह-सुबह यहां वाहन गिरा 80 मीटर गहरी खाई में वाहन चालक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

उत्तराखंड में आधार कार्ड बनाना अब आसान नहीं होने वाला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि आधार कार्ड या फिर कोई भी अन्य सरकारी दस्तावेज बनाते वक्त आवेदक और उसके प्रमाणपत्रों का गहन सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने धर्मांतरण के मामलों पर अब तक जिलास्तर पर की हुई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, हरीश रावत के मनाने पर भी नहीं माने मयूख महर कहा पहले माफ़ी मांगे करन माहरा तभी रहूंगा पार्टी में।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाए। टोल फ्री नंबर 1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार करें जिससे भ्रष्टाचार में लिप्त अफसर और कर्मचारियों पर बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने जिलास्तर पर सत्यापन अभियान कड़ाई से जारी रखने और संदिग्ध लोगों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिलास्तर पर अब तक धर्मांतरण के कितने मामले सामने आए हैं और कितनों मामलों में कार्रवाई की गई है इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को बाधित सड़कों को सुचारू करने के दिए निर्देश।

उन्होंने कहा कि आधार कार्ड या लाभार्थी योजनाओं के लिए जिन भी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है उन्हें बनाने से पहले संबंधित लोगों की पड़ताल सही तरीके से कराई जाए। जिनके दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही इन दस्तावेजों को बनाने वाले अधिकारियों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड पंचायत चुनाव के बोटर लिस्ट में बहुत बड़ी गड़बड़ी इस गांव में रहते हैं केवल 2 परिवार बोटर लिस्ट में हैं 122 लोगों के नाम हाईकोर्ट ने सख्त जांच के दिए राज्य सरकार को निर्देश।

स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दें धामी ने कहा कि सरकारी भवनों के निर्माण में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही भवनों के निर्माण में राज्य की सांस्कृतिक पहचान और पर्वतीय वास्तुशैली को भी प्रमुखता दी जाए। उन्होंने बॉर्डर क्षेत्रों में सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 सरकार ने कैंची धाम में जाम से निजात नहीं दिलाई तो कांग्रेस करेगी कमिश्नरी व मुख्यमंत्री आवास का घेराव करन माहरा।

अतिक्रमण के खिलाफ जारी रखें अभियान मुख्यमंत्री ने अफसरों को अतिक्रमण के विरुद्ध चल रहे अभियान को निरंतर जारी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई जा चुकी है वहां दोबारा कब्जा न हो। शत्रु संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण का भी विस्तृत आंकलन कर उसकी जानकारी प्रस्तुत की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *