एसएसपी अल्मोड़ा जनपद के दूरस्थ क्षेत्र सराईखेत पहुंचकर जनता से हुए रुबरु, समस्याएं सुनी और सुझाव लिए।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा जनपद के दूरस्थ क्षेत्र सराईखेत पहुंचकर जनता से हुए रुबरु, समस्याएं सुनी और सुझाव लिए। जिले के एसएसपी को पहली बार अपने बीच पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की।

अल्मोड़ा/जनपद के दूरस्थ क्षेत्र सराईखेत पहुंचकर जनता से हुए रुबरु हुवे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के दूरस्थ क्षेत्र सराईखेत पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय में स्थानीय व्यापारियों,प्रधान,गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर नशा,साइबर सहित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉 यहां बादल फटने से हुई भारी तबाही नालें में बही 15 गाडियां बारिश और अंधड़ की चेतावनी।

इस दौरान उपस्थित जनों द्वारा जिले के एसएसपी को पहली बार अपने बीच पाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और उपस्थिति पर खुशी व्यक्त की गई और कहा कि आप पहले एसएसपी है जो हमारी समस्याओं को सुनने यहां तक आये। इस दौरान लोगों द्वारा अपनी समस्याएं व सुझाव रखें गये।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में सुबह-सुबह यहां वाहन गिरा 80 मीटर गहरी खाई में वाहन चालक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

एसएसपी ने सभी की समस्याओं को भली भांति सुनकर निराकरण के लिये आवश्यक कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष सल्ट को निर्देशित किया गया।उपस्थित जनों को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के बारे में अवगत कराते हुए सहयोग की अपील की गई। नशे के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए कहा कि नशे की खेती करना अपराध है,इससे बचें और अन्य लोगों को भी जागरुक करने में पुलिस का सहयोग करे ।

थाना सल्ट का औचक निरीक्षण किया

अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना साल्ट का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, पुलिस भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया। थाना हाजा में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगणों का सम्मेलन लेकर समस्यायें सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, वाहन फंसने से अस्थाई व्यवस्था पर उठे सवाल मजबूत व्यवस्था नहीं होने तक कार्य शुरू न करने की मांग धरना देने की चेतावनी।

थाने के जवानों व उपस्थित एसडीआरएफ टीम को मानसून सीजन के दृष्टिगत अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये गये। जवानों को स्मार्ट एवं इफैक्टिव पुलिसिंग के लिये प्रोत्साहित किया।बाहरी व्यक्तियों के शत-प्रतिशत सत्यापन करने के भी निर्देश दिये गये।पुलिस टीम द्वारा नशे के विरुद्ध टीम वर्क के साथ की जा रही कार्यवाही को सराहा और कार्यवाही की निरंतरता बरकरार रखने के लिये प्रोत्साहित किया।इस दौरान थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक सहित थाने व एसडीआरएफ के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *