उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का समय हुआ तय 27 और 28 अक्टूबर को गैरसैंण में जुटेंगे विधायक।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र की तारीख का ऐलान हो गया है 27 और 28 अक्टूबर को सत्र गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा जिसे लेकर तैयारियां तेज हो गई है।

उत्तराखंड विधानसभा का 27 और 28 अक्टूबर को होगा मानसून सत्र

उत्तराखंड में 27 और 28 अक्टूबर को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉चमोली जिले के जोशीमठ में भालू ने एक ही परिवार के 4 लोगों को किया गंभीर घायल सभी को इलाज के लिए किया गया हायर सेंटर रेफर।

दो दिवसीय सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही चलेगी और अलग-अलग विधायी विषयों पर चर्चा की जाएगी।

मानसून सत्र की तैयारियां तेज

गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन में सत्र आयोजित होने के साथ ही शासन और विधानसभा स्तर पर तैयारियां शुरू सत्र के दौरान सदन में उठने वाले मुद्दों और विधायी कार्यों पर सभी की नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *