चमोली/ जनपद चमोली के जोशीमठ नगर में भालू के हमले की गंभीर घटना सामने आई है शहर के सिंहधार वार्ड में देर रात लगभग तीन बजे भालू ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भालू के हमले में घायल चारों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भालू ने एक गाय पर भी हमला किया है। एक ही क्षेत्र में भालू के हमले की इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही वन्यजीवों की सक्रियता की घटनाओं के बीच इस हमले ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोग क्षेत्र में भालू की गतिविधियो निगरानी रखने और सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम किए जाने की मांग कर रहे हैं।
2 thoughts on “चमोली जिले के जोशीमठ में भालू ने एक ही परिवार के 4 लोगों को किया गंभीर घायल सभी को इलाज के लिए किया गया हायर सेंटर रेफर।”