चमोली जिले में 20 वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री धामी को दिखाया आईना, गर्भवती महिला का 3 किलोमीटर पैदल मार्ग पर चलते हुए रास्ते में हुआ प्रसव, अब ग्रामीणों ने खुद उठाया सड़क निर्माण का बेड़ा।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/उत्तराखंड में खस्ताहाल सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं का सच किसी से छिपा नहीं है तीन-चार दिन पहले ही ग्राम पंचायत गनोली के मोली तोक की 24 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो न स्वास्थ्य सुविधा मिल पाई और न ही यातायात सुविधा ऐसे में प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को 3 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क पहुंचना पड़ा था स्थिति इतनी विकट बनी थी कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया इस घटना के बाद 20 वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान से रोड बनाने का काम शुरू कर दिया है मुख्यमंत्री धामी के वादों को खोखला साबित करते हुए। मजबूरी में रास्ते पर हुआ प्रसव तो ग्रामीणों ने खुद शुरू किया सड़क निर्माण सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से परेशान चमोली जिले के ग्रामीणों ने आखिरकार अपने गांव तक सड़क पहुंचाने का संकल्प खुद उठा लिया वर्षों से सड़क का सपना देख रहे ग्रामीण अब शासन-प्रशासन और विभागों के चक्कर काटने के बजाय अपने निजी संसाधनों से सड़क निर्माण में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी, जंगल में मिली महिला की चुन्नी, दरांती, व घास की गठरी, लेकिन महिला का नहीं मिला कोई सुराग, गुलदार के हमले की आंशका।

बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग विकासखंड के मोली, गनोली, बैंठा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं की थाप के साथ श्रमदान करके सड़क कटिंग का काम शुरू कर दिया हाथों में फावड़े लेकर सड़क बनाने पहुंचे ग्रामीणों का यह कदम सरकारी व्यवस्था की अनदेखी और पहाड़ की पीड़ा को बयां कर रहा है।

सरकारी फाइलों में उलझी रही सड़क, ग्रामीणों की जान पर बन आई।

कांचुला-गैन-सैंजकट्टा मोटर मार्ग का वर्ष 2006 में सर्वे हुआ था डोंठला, गनोली, वैंठा, मौली, रोलजुवाड़ी, गैन और सजंकटा गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लगभग सात किलोमीटर सड़क प्रस्तावित है वर्ष 2018 में वन अधिनियम के तहत सड़क को सैद्धांतिक स्वीकृति मिली और कांचुला से गनोली के समीप तक लगभग ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण भी हुआ परन्तु गनोली से मोली और गैन की ओर तीन किलोमीटर से अधिक सड़क आज भी अधूरी है वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया।

विधायक ने भी अनसुनी कर दी ग्रामीणों की फरियाद

ग्रामीणों ने समय-समय पर शासन-प्रशासन को अपनी समस्या बताई और बीते अक्टूबर में विधायक से भी मुलाकात करके सड़क निर्माण की मांग उठाई परन्तु आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला सड़क न होने से गर्भवती महिलाओं, बीमार लोगों के साथ ही बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट, आंदोलनकारियों ने तहसील में जड़ा ताला, ब्लाक प्रमुख डॉक्टर आरती किरौला ने जिलाधिकारी पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, अब क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति करेगी उग्र आंदोलन।

पिछले रविवार इसी क्षेत्र में एक प्रसूता महिला ने सड़क तक पहुंचने की जद्दोजहद के बीच नवजात को जन्म दिया बाद में मां और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों सुरक्षित हैं। ग्राम प्रधान कुसुम पुंडीर, अवतार सिंह, राजेंद्र सिंह सहित ग्रामीणों का कहना है कि सरकारें आती जाती रहीं परन्तु गांव की सड़क समस्या जस की तस बनी रही अब ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से सड़क निर्माण शुरू कर दिया है जब तक सड़क निर्माण पूरा नहीं होता ग्रामीणों का श्रमदान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *