नैनीताल जिले के रामनगर निवासी मर्चेंट नेवी के कैप्टन अजय पंत इंग्लैंड में गिरफ्तार रुस से ला रहे थे क्रूड ऑयल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

रामनगर/ उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर निवासी और अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज के कप्तान अजय पंत इन दिनों एक अंतरराष्ट्रीय कानूनी विवाद के चलते सुर्खियों में हैं ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी एनसीए ने उन पर रूस के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है अजय पंत उस तेल टैंकर के कैप्टन थे जिसे हाल ही में इंग्लिश चैनल में ब्रिटिश सुरक्षा बलों ने एक विशेष अभियान के दौरान रोक लिया था इस बीच उनके परिवार ने भारत सरकार से हस्तक्षेप कर उन्हें कानूनी सहायता और जल्द स्वदेश वापसी दिलाने की मांग की है

ब्रिटेन में फंसे रामनगर के कैप्टन अजय पंत पत्नी की प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार, कहा- कंपनी के आदेश पर काम किया वो बेगुनाह

रामनगर/ उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर निवासी और अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज के कप्तान अजय पंत इन दिनों एक अंतरराष्ट्रीय कानूनी विवाद के चलते सुर्खियों में हैं।

यह भी पढ़ें 👉 राजधानी में भीषण अग्निकांड में 14 बच्चों की हुई दर्दनाक मौत पहले हो चुकी तमाम घटनाओं के बावजूद भी नहीं लिया सबक।

ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी एनसीए ने उन पर रूस के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है अजय पंत उस तेल टैंकर के थे जिसे हाल ही में इंग्लिश चैनल में ब्रिटिश सुरक्षा बलों ने एक विशेष अभियान के दौरान रोक लिया था इस बीच उनके परिवार ने भारत सरकार से हस्तक्षेप कर उन्हें कानूनी सहायता और जल्द स्वदेश वापसी दिलाने की मांग की है
ब्रिटिश पुलिस के कब्जे में भारतीय कैप्टन>>> जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय अजय पंत एमवी स्मिर्टोस नामक तेल टैंकर के कप्तान थे यह जहाज 4 जून को रूस के उस्त-लूगा टर्मिनल से लगभग 1,01,400 टन उराल क्रूड ऑयल लेकर भारत के गुजरात स्थित सिक्का पोर्ट की ओर रवाना हुआ था 14 जून को इंग्लिश चैनल से गुजरते वक्त ब्रिटिश रॉयल मरीन कमांडो ने एक बड़े अभियान के तहत हेलीकॉप्टर के जरिए जहाज पर उतरकर उसे अपने नियंत्रण में ले लिया रूस से तेल परिवहन के आरोप में पकड़ा ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी का आरोप है कि जहाज रूस की तथाकथित ‘शैडो फ्लीट’ का हिस्सा था जिसका उपयोग पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए।

यह भी पढ़ें 👉 टनकपुर में सागौन की तस्करी और वन विभाग की चुप्पी, आखिर क्यों वन विभाग ज़वाब देने से कतरा रहा है, सागौन की लकड़ी से भरी पिकअप सीज।

आर्थिक प्रतिबंधों को दरकिनार कर रूसी तेल के परिवहन के लिए किया जाता है एजेंसी के मुताबिक अजय पंत पर रूस (सैंक्शंस) रेगुलेशंस 2019 के नियम 46Z9B के उल्लंघन का आरोप है उन पर प्रतिबंधित रूसी तेल अथवा तेल उत्पादों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आपूर्ति में भूमिका निभाने का मामला दर्ज किया गया है

अजय पंत मामले की 16 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होगी

अजय पंत को साउथेम्प्टन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को बोर्नमाउथ क्राउन कोर्ट में होगी ब्रिटिश कानून के तहत आरोप सिद्ध होने पर अधिकतम 10वर्ष की सजा का प्रावधान है।

कैप्टन अजय पंत की पत्नी ने की अपील

वहीं अजय पंत की पत्नी ऋतु पंत ने कहा कि मेरे पति पिछले लगभग 15 वर्षों से समुद्री क्षेत्र में कार्यरत हैं उनका रिकॉर्ड पूरी तरह साफ-सुथरा रहा है उन्होंने कहा कि अजय केवल अपनी कंपनी के निर्देशों का पालन कर रहे थे

यह भी पढ़ें 👉 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की उत्तराखंड क्रांति दल को चेतावनी कहा बीजेपी कार्यकर्ताओं को मैंने दिया आदेश तो घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे यूकेडी वाले।

उनका किसी भी प्रतिबंध उल्लंघन से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है हमें गिरफ्तारी की जानकारी पहले सोशल मीडिया और ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से मिली

ऋतु पंत, कैप्टन अजय पंत की पत्नी

ऋतु पंत ने बयां किया अपना दर्द सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में ऋतु पंत ने लिखा है कि- मैं ऋतु पंत (कैप्टन की पत्नी) अकेले ही केस संभाल रही थी अजय के पिता अब बूढ़े हो गए हैं और इस मामले को एक्टिवली आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं यह सिर्फ़ एक परिवार की बात नहीं है हर हिरासत में लिए गए नाविक के पीछे एक ऐसा परिवार है जो चुपचाप दुख झेल रहा है हर केस फ़ाइल के पीछे एक पत्नी अपने पति का इंतज़ार कर रही है बच्चे अपने पिता का इंतज़ार कर रहे हैं और माता-पिता अपने बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। यह न्याय में विश्वास और सरकार की जवाबदेही के बारे में है मैं जवाब और न्याय के लिए लड़ाई जारी रखूंगी मैं सरकार और संबंधित अधिकारियों से सम्मानपूर्वक अनुरोध करती हूं कि वे बिना किसी और देरी के अजय पंत के मामले को देखें यह केस एक निष्पक्ष पारदर्शी और बिना किसी भेदभाव के रिव्यू का हकदार है हम अधिकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे स्थिति की गंभीरता को गहराई से समझें और न्याय के हित में सही कार्रवाई करें।

उत्तराखंड के गृह सचिव ने ये कहा

मामले के सामने आने के बाद उत्तराखंड सरकार भी सक्रिय हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉 बेतालघाट, विधायक सरिता आर्या की हुई सरेआम फजीहत शर्म करो शर्म करो, वापस जाओ वापस जाओ, विधायक होश में आओ होश में आओ के लगे नारे।

राज्य के गृह सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि-मामला संज्ञान में आया है विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग मांगा गया है दिल्ली स्थित उत्तराखंड के क्षेत्रीय आयुक्त भी केंद्रीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं भारतीय उच्चायोग को अजय पंत से कॉन्सुलर एक्सेस भी प्रदान कर दिया गया है रामनगर के रहने वाले हैं कैप्टन अजय पंत फिलहाल टैंकर वेमाउथ तट के निकट निगरानी में खड़ा है जहाज पर मौजूद 24 चालक दल के सदस्य जिनमें मौजूद 24 चालक दल के सदस्य जिनमें भारतीय और जॉर्जियाई नागरिक शामिल हैं अभी भी जहाज पर मौजूद हैं और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *