रुद्रप्रयाग, पुलिस कर्मियों की कार गिरी 200 मीटर गहरी खाई में सब इंस्पेक्टर की मौत 3 पुलिस कर्मी घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

 श्रीनगर-रुद्रप्रयाग/ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आलमपुर के समीप रात 11 बजे पुलिस की बुलेरो खाई में गिर गई। गाड़ी में सवार 4 पुलिस कर्मी घायल हो गए। इनमें सब इंस्पेक्टर विनोद शर्मा की मौत हो गई। एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने रात के अंधेरे और बारिश में रिस्क लेकर रेस्क्यू किया। सभी घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉नैनीताल जिले के रामनगर निवासी मर्चेंट नेवी के कैप्टन अजय पंत इंग्लैंड में गिरफ्तार रुस से ला रहे थे क्रूड ऑयल।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। 200 मीटर गहरी खाई से तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक पुलिस कर्मी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉राजधानी में भीषण अग्निकांड में 14 बच्चों की हुई दर्दनाक मौत पहले हो चुकी तमाम घटनाओं के बावजूद भी नहीं लिया सबक।

वो ड्यूटी पर जा रहा था। उसकी शहादत को प्रशासन ने सलाम किया है।

घायलों की हालत में सुधार

बाकी तीन जवानों में से एक की हालत स्थिर है दो का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया सम्मानित।

जिलाधिकारी और एसपी अस्पताल पहुंचे। शहीद के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया। बरसात में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ड्राइवरों को धीरे चलने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *