वन विभाग के दैनिक श्रमिको को बड़ी राहत 10 साल की नौकरी का मिला सम्मान अब 18 हजार मिलेगा मानदेय।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड वन विभाग और वन विकास निगम में 10 साल की निरंतर सेवाएं देने वाले दैनिक श्रमिकों को प्रतिमाह न्यूनतम वेतनमान के समतुल्य 18,000 रुपये मानदेय मिलेगा। अभी तक ऐसे 589 दैनिक श्रमिक चिह्नित किए गए हैं जिनमें से 304 पहले ही न्यूनतम वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रप्रयाग, पुलिस कर्मियों की कार गिरी 200 मीटर गहरी खाई में सब इंस्पेक्टर की मौत 3 पुलिस कर्मी घायल।

अब ऐसे सभी श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। कैबिनेट के निर्णय के आलोक में शासन की ओर से अधिसूचना जारी करने के बाद वन मुख्यालय ने भी इस सिलसिले में आदेश निर्गत कर दिए हैं। कैबिनेट के निर्णय के आलोक में शासन की अधिसूचना के बाद वन मुख्यालय ने जारी किए आदेश।

यह भी पढ़ें 👉नैनीताल जिले के रामनगर निवासी मर्चेंट नेवी के कैप्टन अजय पंत इंग्लैंड में गिरफ्तार रुस से ला रहे थे क्रूड ऑयल।

दैनिक श्रमिकों ने न्यूनतम वेतनमान के दृष्टिगत पूर्व में उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय ने श्रमिकों के पक्ष में निर्णय दिया। इसके बाद सरकार ने इस सिलसिले में मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की। उपसमिति ने वन विभाग और वन विकास निगम में कार्यरत दैनिक श्रमिकों की सूची मांगने के साथ ही अधिकारियों के साथ विमर्श किया। समिति ने विभाग के सभी दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतनमान के समतुल्य मानदेय दिए जाने की संस्तुति की। कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव रखा था वन विभाग ने इसके आधार पर फरवरी महीने में हुई कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव रखा था जिसे चर्चा के बाद मंजूरी दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉टनकपुर में सागौन की तस्करी और वन विभाग की चुप्पी, आखिर क्यों वन विभाग ज़वाब देने से कतरा रहा है, सागौन की लकड़ी से भरी पिकअप सीज।

इस निर्णय के आलोक में श्रम विभाग ने मार्च मध्य में दैनिक श्रमिकों के लिए निर्धारित दरें और अन्य सुविधाओं को मिलाकर न्यूनतम वेतनमान के समतुल्य 18,000 रुपये मानदेय अनुमन्य किए जाने की अधिसूचना जारी की। अब वन मुख्यालय की ओर से मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन) पीके पात्रो ने गढ़वाल व कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षकों राष्ट्रीय उद्यानों के निदेशकों और वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *