कर्णप्रयाग, आज तक न मिला मुआवजा, न घरों की सुरक्षा की हो रही है कोई बात, बहुगुणा नगर वासियों का फूटा आक्रोश।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

कर्णप्रयाग/ आपदा की मार झेल चुके कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर के परिवार अब मुआवजे और अपने आशियानों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। आपदा के बाद लंबे वक्त से मुआवजे का इंतजार कर रहे प्रभावितों की मुश्किलें सुरक्षात्मक कार्यों के चलते और बढ़ गई हैं। उनका आरोप है कि निर्माणदायी संस्था की ओर से कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों के दौरान उनके भवनों में कंपन हो रही है। इससे परिवारों को अपने ही घरों में रहने में डर लग रहा है। नाराज प्रभावितों ने उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग को ज्ञापन सौंपकर शासन-प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, नाबालिग को गर्भवती करने नवजात शिशु को बेचने के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

बहुगुणानगर की वार्ड सदस्य कमला रतूड़ी ने बताया कि आपदा से प्रभावित परिवारों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। प्रभावित पहले ही आपदा के कारण आर्थिक और मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं। अब सुरक्षात्मक कार्यों के दौरान भवनों में कंपन होने से उन्हें अपने मकानों को लेकर भी चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि निर्माण कार्यों के कारण भवनों को किसी तरह का नुकसान पहुंचा तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा इसको लेकर भी प्रभावित परिवार चिंतित हैं। प्रभावितों का कहना है कि एक ओर उन्हें आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड वन विभाग के इस कार्यालय में रिश्वत लेते बाबू का विडियो हुआ वायरल, एसडीओ ने दिए जांच के आदेश।

वहीं दूसरी ओर सुरक्षात्मक कार्यों के बीच उनके भवनों की सुरक्षा को लेकर भी कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में परिवारों को भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए और सुरक्षात्मक कार्यों से पहले तथा कार्य के दौरान भवनों की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्य इस तरह किए जाएं जिससे आसपास के भवनों को नुकसान न पहुंचे। प्रभावितों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे सुरक्षात्मक कार्यों को रोकने के लिए विवश होंगे। उनका कहना है कि जब तक उनके नुकसान की भरपाई और भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती तब तक उनकी चिंताएं दूर नहीं होंगी। इस बीच पुष्कर रावत, हरेंद्र बिष्ट, मनवर बिष्ट, प्रेमा दानू, प्रेम सिंह, सुभाष चमोला, हरिराम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *